फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   questioning on yaqoob deth sentance in not in favoure of country: kesarinath tripathi

याकूब की फांसी पर सवाल देशहित में नहीं : केसरी

Sun, 02 Aug 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 02 Aug 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
questioning on yaqoob deth sentance in not in favoure of country: kesarinath tripathi
मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद चेनलों पर छिड़ी बहस पर पश्चिमी बंगाल व बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने सवाल उठाए हैं। कहा कि चैनलों पर खुली बहस कर याकूब की फांसी पर सवाल उठाना देशहित में नहीं है। इससे माहौल खराब होता है। वहीं, उन्होंने याकूब को लेकर सोशल मीडिया पर की गईं टिप्पणियों को भी अनुचित बताया है। कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में सोशल मीडिया भी समाज में मतभेद पैदा कर रहा है।  शनिवार को आगरा आए पं. बंगाल व बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का आगरा कॉलेज में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कमला नगर में अपनी बहन के यहां पहुंचे। केसरी नाथ त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, जब उच्च पदों पर रहे विधिवेत्ता संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करेंगे तो इसका समाज पर विपरीत असर पड़ेगा। देश के संविधान और सर्वोच्च न्यायपालिका के किसी फैसले पर असहमति हो सकती है, लेकिन उस पर अभद्र टिप्पणियां करना निंदनीय है। सोशल मीडिया समाज में जहर के बीज बो रहा है। जिन लोगों ने फांसी को लेकर न्यायपालिका पर सवाल उठाए हैं, वे निंदा के पात्र हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर टीवी चैनल और सोशल मीडिया को समाज में आग लगाने वाला बताया। कहा कि दोनों माध्यमों से परोक्ष रूप से आतंकियों की मदद करने की चेष्टा की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed