{"_id":"5d95a93f8ebc3e93d33e6e2b","slug":"python-found-in-mehtab-bagh-near-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पास मेहताब बाग में निकला छह फीट लंबा अजगर, पर्यटकों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के पास मेहताब बाग में निकला छह फीट लंबा अजगर, पर्यटकों में मची भगदड़
Fri, 04 Oct 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने पकड़ा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पास यमुना नदी के किनारे मेहताब बाग में बुधवार को छह फीट लंबा अजगर निकल आया। जब पर्यटकों की उस पर नजर पड़ी तो भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ की रेस्क्यू टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई।
एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित महताब बाग में बुधवार शाम को कुछ पर्यटक टहल रहे थे। तभी उन्हें विशाल अजगर दिखा। इसकी जानकारी सुरक्षा कर्मियों को दी गई। अजगर को देखने के लिए तमाम पर्यटक भी जुट गए। सूचना पर वाइल्ड लाइफ टीम पहुंच गई।
वाइल्ड लाइफ टीम के सदस्यों ने अजगर को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि मेहताब बाग के आसपास झाड़ियां है। इससे पूर्व में भी यहां अजगर निकल चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धान के खेत में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम