{"_id":"5d95a3dc8ebc3e01451c207f","slug":"crocodile-found-in-paddy-field-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
Thu, 03 Oct 2019 04:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के नगला जइया में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में मगरमच्छ आ गया। उसे देख खेत में दवा का छिड़काव कर रहे किसान के हाथ-पांव फूल गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को किसी तरह पकड़ा और उसका मुंह रस्सी से बांध दिया।
गांव नगला जइया निवासी किसान चंद्रपाल अपने खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर मगरमच्छ पर पड़ा। मगरमच्छ देख किसान की घिग्गी बंध गई। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां जुट गए।
उन्होंने मगरमच्छ को रस्सी एवं डंडों के सहारे पकड़ने का प्रयास किया। किसी तरह ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य मगरमच्छ होने की आशंका पर पूरा खेत छान मारा। वहीं वन विभाग के साथ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी है। वन दरोगा सुरेश कुमार ने बताया कि वाइल्ड लाइफ की टीम को आगरा सूचना दी गई है। शाम चार बजे तक टीम गांव में पहुंची नहीं थी। बता दें कि बुधवार को शिकोहाबाद भांडरी गांव के पास खेत में एक घड़ियाल निकला था।