फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD accused of closing the gate and auctioning the drums

पीडब्ल्यूडी पर लगाया गेट बंद कर ड्रमों की नीलामी का आरोप

Wed, 22 Jun 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
PWD accused of closing the gate and auctioning the drums
लोक निर्माण विभाग भंडार गृह के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के (पीडब्ल्यूडी) भंडार गृह में ड्रमों की नीलामी होनी थी। भंडार गृह के बाहर मौजूद व्यापारियों ने गेट बंद कर कम कीमत पर एक व्यापारी को ड्रमों की नीलामी का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि उन्हें नीलामी में शामिल होने से रोका गया, जिसके लिए विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पुराने ड्रमों की नीलामी के लिए एक सूचना प्रकाशित की थी। इसमें नीलामी में प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यापारियों को कलक्ट्रेट स्थित भंडारगृह में आमंत्रित किया गया था। सूचना पढ़कर कई लोग नीलामी में प्रतिभाग करने पहुंचे भी, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश ही नहीं दिया गया। गेट पर ताला लगाकर अंदर ड्रमों की नीलामी कर दी गई। गेट पर मौजूद लोगों का आरोप था कि एक व्यापारी से सांठगांठ कर अधिकारियों ने महज 63 रुपये कीमत पर ड्रमों की नीलामी कर दी, जबकि ड्रम की वास्तविक कीमत दो सौ से ढाई सौ रुपये है। इसी के चलते अन्य लोगों को नीलामी में शामिल भी नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

नीलामी में गेट के बाहर खड़े लोगों को शामिल नहीं होने दिया गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत भी की, हालांकि इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। प्रदर्शन करने वालों में विमल कुमार, शमशाद, जालिम, योगेश कुमार, रिजवान, सारिक, बशीर, विनोद कुमार, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed