{"_id":"6a8d1f42c794669ae1040d07","slug":"protesting-devotees-clash-with-police-while-building-wall-around-shiva-temple-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम नहीं पहुंचे तो टूटा भक्तों का सब्र: धरनास्थल से उठकर मंदिर की खड़ी कर दी दीवार, पुलिस से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम नहीं पहुंचे तो टूटा भक्तों का सब्र: धरनास्थल से उठकर मंदिर की खड़ी कर दी दीवार, पुलिस से हुई झड़प
Tue, 25 Aug 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:21 AM IST
सार
बरहन में प्राचीन शिव मंदिर के रास्ते और परिसर में कथित अतिक्रमण के विरोध में धरना दे रहे शिवभक्त सोमवार को एसडीएम के न पहुंचने पर खुद चारदीवारी बनाने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन
भीड़ को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और रास्ते पर अतिक्रमण करने के विरोध में शिवभक्त कई दिनों से धरना दे रहे हैं। सोमवार को धरनास्थल पर एसडीएम के नहीं आने पर गुस्साए लोगों ने मंदिर की चारदीवारी बनानी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ते हुए निर्माण कार्य बंद कराया। इस दौरान पुलिस की शिवभक्तों को झड़प भी हुई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बाद में लोगों ने थाने का भी घेराव किया। हालांकि पुलिस ने समझाकर लोगों को धरनास्थल पर वापस भेज दिया।
शिवभक्तों का कहना है कि कस्बे के मोहल्ला खेड़ा पर प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर के पास रहने वाले सत्तापक्ष से जुड़े एक व्यक्ति के परिवार ने मंदिर के रास्ते पर और प्रांगण में मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इसके विरोध में कस्बे के मुख्य चौराहे पर 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। शिव भक्तों का आरोप है कि धरने पर कई बार उपजिलाधिकारी एत्मादपुर पहुंचे, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने प्रशासन को दो दिन में दीवार लगाने का चेतावनी दी थी लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
सोमवार को एसडीएम ने मौके की जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन दोपहर तक नहीं आए। इसके बाद धरना दे रहे लोगों ने मंदिर की चारदीवारी बनानी शुरू कर दी। करीब 5 फीट दीवार बना डालने पर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर काम बंद कराया। थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।