{"_id":"6a8b49b85aa31a11bb06f75d","slug":"protest-over-railway-overbridge-construction-in-santosh-nagar-agra-news-c-421-1-fsk1001-15519-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संतोष नगर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संतोष नगर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। संतोष नगर चौराहा, रामकृष्ण कॉलोनी और वाटर वर्क्स क्षेत्र के निवासियों ने रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर रविवार दोपहर प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी करते हुए ‘ओवरब्रिज नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए। अपनी मांग से संबंधित पत्र सांसद को भेजा।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि संतोष नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब सात से आठ हजार लोग निवास करते हैं। बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों पर जाने के लिए लोगों को रेलवे फाटक पार करना पड़ता है। फाटक बंद होने पर लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने सांसद से रेलवे फाटक के स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए संबंधित विभागों के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की। उनका कहना है कि ओवरब्रिज बनने से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रेलवे फाटक से जुड़ी परेशानी कम होगी।
प्रदर्शन करने वालों में पुष्पेंद्र चाहर, भूपेंद्र चौधरी, विनोद लवानिया, जगमोहन चाहर, सभासद दीपू, अमित चौधरी, बंटू, लवकुश तिवारी, विकास चाहर, मोहित उपाध्याय मौजूद रहे।