फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prostitution racket accused woman misled mainpuri police

सेक्स रैकेट में शामिल महिला पुलिस के लिए बनी रहस्य, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

Mon, 09 Jul 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 09 Jul 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Prostitution racket accused woman misled mainpuri police
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई दो महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के करहल में पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। महिला के बताए गए पते पर जानकारी करने पर उस गांव में उस नाम की कोई महिला नहीं मिली है। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर एसपी ने करहल पुलिस को महिला के संबंध में सटीक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला ने खुद को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा का रहने वाला बताया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए नाम पते से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जानकारी होने पर रठेरा के लोगों ने महिला के संबंध में जानकारी जुटाई तो उस नाम की महिला गांव में नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दिए ये निर्देश

ग्रामीणों ने इस संबंध में एसपी सहित करहल पुलिस को सूचना दी। एसपी अजय शंकर राय ने मामले की गंभीरता देखते हुए करहल पुलिस को महिला के संबंध में सटीक जानकारी जुटाने को कहा है। 

पुलिस अब यह जानकारी जुटा रही है कि महिला ने पुलिस को अपने संबंध में गलत और गुमराह करने वाली जानकारी क्यों दी है। गलत जानकारी देने वाली महिला आखिर कौन और कहां की रहने वाली है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर करहल पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया। मौके से दो महिलाएं और पांच प्रॉेपर्टी डीलर पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed