फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Proposal for ten kilometer long dam of Nayauli Mankapur Muzaffarnagar is pending for many years

कई वर्षों से लंबित पउ़ा है न्यौली के दस किलोमीटर लंबे बांध का प्रस्ताव

Mon, 21 Jun 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Proposal for ten kilometer long dam of Nayauli Mankapur Muzaffarnagar is pending for many years
कासगंज के सहवाजपुर बांध पर मरम्मत के कार्य का जायजा लेते सिंचाई विभाग के अधिकारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा में हर साल ही बाढ़ के हालात पैदा होते हैं। बाढ़ की रोकथाम के लिए जिले में गंगा के तटवर्ती इलाकों में मिट्टी के कच्चे बांध बनाए गए हैं। इस जिले में पूर्व के समय में बाढ़ की त्रासदी हो चुकी है। त्रासदी से बचने को न्यौली मनकापुर मुजफ्फरनगर के दस किलोमीटर लंबे बांध को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यह प्रस्ताव पिछले 10 वर्षों से शासन में लंबित है, लेकिन अभी तक इसे हरी झंडी नहीं मिली है। जबकि इस बांध की बाढ़ आपदा को रोकने के लिए काफी आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त नरदौली का एक बंधा भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

जिले में गंगा की बाढ़ को रोकने के लिए दतलाना, उढ़ेर, न्यौली, सहवाजपुर मुजफ्फरपुर, समसपुर नरदौली पर बांध बने हुए हैं। इस वर्ष भी इन बंधों पर मरम्मत का कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा कराया गया है। पिछले तीन दिनों में इन सभी बांधों पर बाढ़ की आशंका के कारण तेजी से काम किया गया। जहां जहां बांधों में दरारें और कटाव था वहां रेत के पॉलीबैग से इस कटाव को बंद किया गया है और अलग से मिट्टी डाली गई है। बाढ़ आने की स्थिति में बांधों के ऊपर पानी का दबाव बढ़ जाता है। इस कारण बांध कट जाते हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुराने बांधों पर पहले से ही काम करा दिया गया है। बमनपुरा के अरविंद, उलाईखेड़ा के राजेश, सत्येंद्र कुमार का कहना है कि न्यौली मनकापुर मुजफ्फरनगर का बांध बनाना जरूरी है।हर बार ग्रामीण मांग करते है लेकिन बार-बार बाध के निर्माण का आश्वासन मिलता है। यदि यह बांध बन जाए तो बाढ़ पर काफी नियंत्रण हो सकेगा।
विज्ञापन

यह है सिंचाई विभाग का दावा
गंगा की बाढ़ को रोकने के लिए जिले के सभी तटबंधों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह कार्य बाढ़ के अलर्ट से पहले ही कर लिया गया। यदि कटान की समस्या होती है तो सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। न्यौली मनकापुर मुजफ्फरनगर के दस किलोमीटर लंबे बांध का प्रस्ताव शासन में लंबित है। यह प्रस्ताव फिर से भी भेजा गया है। करीब बीस करोड़ रुपये लागत का यह प्रस्ताव है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होगा तभी इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। - अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed