{"_id":"6642e6b982d893817d06693a","slug":"property-dealer-beaten-with-baseball-bat-in-shastripuram-kept-screaming-people-saved-his-life-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शास्त्रीपुरम में प्राॅपर्टी डीलर को बेसबाल बैट से पीटा, वो चीखता रहा...लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शास्त्रीपुरम में प्राॅपर्टी डीलर को बेसबाल बैट से पीटा, वो चीखता रहा...लोगों ने बचाई जान
Tue, 14 May 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 May 2024 09:51 AM IST
सार
प्राॅपर्टी डीलर कार से जा रहा था, उसी दौरान हमलावरों ने उसे रोक लिया। कार से खींचकर बीच सड़क पर बेसबाल बैट से पीटा। इस दौरान आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे बचाया।
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलर पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम में रविवार रात को प्राॅपर्टी डीलर को चार हमलावरों ने कार से खींचकर बेसबाल बैट से पीटा। आसपास के लोग बचाने पहुंचे तो हमालवर भाग निकले। प्राॅपर्टी डीलर ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
सुनारी, शास्त्रीपुरम के रहने वाले विशाल भारद्वाज प्राॅपर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया रविवार को वह मां और पत्नी के लिए केक और चाकलेट खरीदने शास्त्रीपुरम गोल चक्कर के पास एक दुकान पर आए थे। खरीदारी के बाद कार में बैठे ही थे। तभी बेसबाल बैट, डंडों से लैस चार युवकों ने घेर लिया।
उन्हें कार से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। एक हमलावर ने अपने चेहरे पर साफी बांध रखी थी। आसपास के लोगों के इकट्ठे होने पर हमलावर भाग निकले। प्राॅपर्टी डीलर ने आशंका जताई है कि वह उसकी हत्या करने आए थे। । इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना सोमवार की रात बसई चौकी के पास हुई। यहां युवकों के दो गुटों में बेल्टों से जमकर मारपीट हुई। दो युवकों ने बेल्टों से एक युवक पर हमला कर दिया। बचाव में युवक ने भी बेल्ट चलाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन