फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Professor Ashu Rani  Appointed As New Vice Chancellor Of Dr Bhimrao Ambedkar University

DBRAU: प्रो. आशु रानी होंगी आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति, सामने रहेंगी ये बड़ी चुनौतियां

Thu, 29 Sep 2022 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 08:52 PM IST
सार

प्रोफेसर आशु रानी को कुलाधिपति ने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। माना जा रहा कि वे जल्द ही चार्ज लेने आ सकती हैं।

विज्ञापन
Professor Ashu Rani  Appointed As New Vice Chancellor Of Dr Bhimrao Ambedkar University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नई कुलपति प्रो. आशु रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने राजस्थान के कोटा विश्वविद्यालय में हेड केमेस्ट्री व डायरेक्टर रिसर्च की हेड प्रो. आशु रानी को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है। यह विश्वविद्यालय की पहली पूर्णकालिक महिला कुलपति होंगी। 
विज्ञापन

  
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पांच जुलाई 2021 से स्थायी कुलपति की तैनाती नहीं हुई है। पांच जुलाई को कुलाधिपति ने कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को कार्य विरत कर दिया था। उनकी जगह लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को प्रभार दिया गया था। जनवरी 2022 में उनकी जगह छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को कुलपति को प्रभार दिया गया। प्रो. आशु रानी का कहना है कि छात्रहित में सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, नैक कराना उनकी प्राथमिकता में है। विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। विश्वविद्यालय का गौरव वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। सभी घटकों को साथ लेकर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के सामने यह होंगी चुनौतियां 

- विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुचितापूर्ण कराना। बीएएमएस, एमबीबीएस जैसी परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
- लंबित डिग्री और अंकतालिकाएं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराना। 
- प्रवेश, पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम को नियमित करना। 
- गुटों में बंटे शिक्षकों को एकजुट कर विश्वविद्यालय हित में काम लेना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed