{"_id":"6555c3c003bdce4f670dd5e3","slug":"process-of-selection-completed-of-guest-teachers-for-dr-bhimrao-ambedkar-university-in-agra-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: लिफाफे खुलें तो संस्थानों को मिले अतिथि शिक्षक, कई विभागों के लिए कराए गए थे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लिफाफे खुलें तो संस्थानों को मिले अतिथि शिक्षक, कई विभागों के लिए कराए गए थे साक्षात्कार
Thu, 16 Nov 2023 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:38 PM IST
सार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिफाफे खुलें तो संस्थानों को अतिथि शिक्षक मिले। कई विभागों के लिए साक्षात्कार कराए गए थे।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों में पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चयनित शिक्षकों के नाम लिफाफे में बंद हैं। ये लिफाफे कार्य परिषद की बैठक में खोले जाने हैं। अभी तक बैठक की तारीख घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा के बाद अतिथि शिक्षक बनने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दो व चार नवंबर को कराए गए। दो को एप्लाइड आर्ट्स, फ्रेंच, लाइब्रेरी साइंस, इकनॉमिक्स, मैनेजमेंट, हिंदी और पॉलिटिकल साइंस के लिए साक्षात्कार हुए थे।
विज्ञापन
तीन को केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, फॉरेस्ट्री, चाइल्ड डेवलपमेंट, एक्सटेंशन एजुकेशन, फूड एंड न्यूट्रीशन, कंप्यूटर साइंस, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स, ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों के लिए साक्षात्कार हुए। चार नवंबर को फिजिकल एजुकेशन, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री विषयों के साक्षात्कार कराए गए थे। इन विषयों में करीब 30 शिक्षकों की तैनाती होनी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: खेत में जबरन काम कराने को लेकर दबंगों ने मजदूरों को पीटा, रहम की भीख मांगते रहे पीड़ित
विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया बंद हो चुकी है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण बंद कर दिया गया है। जो विद्यार्थी वेब पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हीं के प्रवेश लिए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी की वजह से कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा का कहना है कि कार्य परिषद की बैठक जल्द कराई जाएगी। इसी माह में आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों को अतिथि शिक्षक मिल जाएंगे।