फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   process of demolition of encroachment was started in Dak Baglia etah

Etah: अब बदलेगी डाक बगलिया मार्ग की सूरत, दशकों पुराने निर्माणों पर चला बुलडोजर

Wed, 02 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

एसडीएम सदर शिवकुमार सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह पुलिसबल के साथ यहां पहुंचे। अफसरों के आदेश से अस्थायी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया। इसे लेकर वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
process of demolition of encroachment was started in Dak Baglia etah
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा शहर की डाक बगलिया में मंगलवार को अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह के समय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंच गए। यहां छह लोगों के दशकों पुराने निर्माणों को ध्वस्त कराया जाना है। पहले दिन अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का रास्ता चौड़ा करने के लिए यह कवायद की जा रही है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का नया अस्पताल डाक बगलिया में बनाया जा रहा है। 300 शैया की क्षमता वाले इस अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की भीड़भाड़ रहेगी, जबकि इसका रास्ता संकरा है। इसके चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल यहां सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जे कर मकान, दुकान बनवा लिए हैं। इसके बाद आगे बढ़ाकर अस्थायी रूप से भी अतिक्रमण कर रखा है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एसडीएम सदर शिवकुमार सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह पुलिसबल के साथ यहां पहुंचे। अफसरों के आदेश से अस्थायी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया। इसे लेकर वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपना सामान वहां से हटाना शुरू किया। सड़क किनारे से 10 फीट अंदर तक अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी जारी कर अफसर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यातायात माह 2022: ताजनगरी में न जाम से मुक्ति मिली न अवैध पार्किंग से, इस बार क्या सुधरेंगे हालात?

 स्थायी अतिक्रमण पर भी चलेगा बुलडोजर 

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। मंगलवार को यहां से अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। स्थायी अतिक्रमण बाद में हटवाए जाएंगे।

छह लोगों को दिए गए नोटिस 

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि डाक बगलिया में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर सात लोगों ने कब्जा कर रखा है। एक का न्यायालय से स्टे ऑर्डर है। अन्य छह को नोटिस दिए गए हैं। जल्द ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed