फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prisoner escaped from custody four steps ahead of the police SOG reached Rebari dodged from there too

UP: पुलिस से चार कदम आगे हिरासत से फरार बंदी, गिरफ्तारी के लिए रेबाड़ी पहुंची SOG; वहां से भी दे गया चकमा

Sat, 31 May 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 May 2025 12:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद न्यायालय परिसर की हवालात के बाहर से फरार हुए बंदी पुलिस को चकमा दे रहा है। एसओजी उसकी तलाश में रेबाड़ी पहुंची, वहां से भी वो बचकर निकल गया। 

 

विज्ञापन
prisoner escaped from custody four steps ahead of the police SOG reached Rebari dodged from there too
पुलिस को चकमा दे गया बंदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में दो दिन पहले पेशी के दौरान बंदी न्यायालय परिसर की हवालात के बाहर से फरार हो गया था। जिसे पकड़ने के लिए एसएसपी द्वारा गठित की गई तीन टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं। लोकेशन के हिसाब से बंदी के दोस्त के सहारे एसओजी राजस्थान के रेबाड़ी तक पहुंच गई, लेकिन बंदी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।
विज्ञापन


 

जालौन के थाना डकोर के गांव ऐर निवासी अफरोज को शिकोहाबाद पुलिस ने 5 मई को नाबालिग से दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट में जेल भेजा था। बुधवार को जिला कारागार से पेशी को उसे न्यायालय लाया गया था। जहां पेशी के बाद एक अन्य बंदी के साथ उसे न्यायालय परिसर की हवालात पर लाया गया। पुलिसकर्मी ने दूसरे बंदी के हाथ की रस्सी खोल दी और अफरोज पर ध्यान नहीं दिया। इतने में वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसने दबरई से निकलने के बाद एक राहगीर के मोबाइल से अपने भाई से भी बात की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम के मुताबिक बंदी अपने दोस्त के संपर्क में है। एसओजी दोस्त के सहारे राजस्थान के रेबाड़ी तक पहुंच गई, लेकिन हाथ खाली रहे। बंदी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। अभी तक पुलिस टीम के हाथ खाली हैं। इस बार पुलिस के तंत्र पूरी तरह फेल हो चुके हैं। थाना प्रभारी मटसेना का कहना है कि टीम लगातार दबिश दे रही है। लगातार उसकी लोकेशन बदलने के कारण ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। कई अन्य लोगों से भी वह संपर्क में है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed