फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prisoner death in district jail mainpuri

जेल में बंदी की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर 'थर्ड डिग्री' देने का आरोप

Sat, 20 Jul 2019 05:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
prisoner death in district jail mainpuri
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी की जिला जेल में शनिवार को एक बंदी की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने कचहरी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने और झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही रिश्वत न देने पर जेल भेजने का आरोप लगाया। एएसपी से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


किशनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गांव महिगवां निवासी 26 वर्षीय छोटे उर्फ विनय कुमार व उसके भाई ब्रजेश कुमार को अवैध शराब की बिक्री में गिरफ्तार जेल भेजा था। शाम को जेल में छोटे की तबियत बिगड़ी, तो उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को हालत में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कचहरी रोड पर लगाया जाम
 
जानकारी होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाते हुए कचहरी रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों को पुलिस ने झूठे मामले में फंसाया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को छोड़ने के एवज में 80 हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस की पिटाई से ही युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

prisoner death in district jail mainpuri
मृतक के परिजन को समझाती पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
जाम और हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन के सहयोग से मजिस्ट्रेट जांच का भी आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। 

परिजनों को करते रहे गुमराह

मृतक के परिजनों का कहना है कि शनिवार की सुबह वो लोग मिलाई करने के लिए जिला कारागार पहुंचे थे। उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उन्हें तब जानकारी नहीं दी गई कि छोटे की मौत हो चुकी है। लगातार जेल प्रशासन उन्हें गुमराह करता रहा। वो लोग जमानत के लिए दीवानी में अधिवक्ता के यहां गए। तब उन्हें मौत के बारे में जानकारी हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक को अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि बंदी को शुक्रवार को जेल में लाया गया था। शराब की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed