{"_id":"5a5856224f1c1bab3f8b4582","slug":"prime-minister-of-israel-is-coming-to-agra-for-visiting-tajmahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल का दीदार करने आ रहे पीएम मोदी के ये खास दोस्त, भारत को देंगे ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल का दीदार करने आ रहे पीएम मोदी के ये खास दोस्त, भारत को देंगे ये तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली/आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
modi and benjamin netanyahu in israel
- फोटो : twitter (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से भारत यात्रा पर होंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कृषि, पेट्रोलियम, रक्षा के क्षेत्र में कई अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है। भारत की निगाहें खासतौर पर इस्राइल से कृषि क्षेत्र से जुड़ी आधुनिकतम तकनीक हासिल करने की है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी और इजराइली पीएम की दोस्ती का ट्विटर पर कई बार इजहार कर चुके हैं। 102 कंपनियों के 130 व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे इजराइली पीएम नेतन्याहू इस दौरान मुंबई, अहमदाबाद और आगरा की भी यात्रा करेंगे। वह आगरा में ताज का दीदार करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध आपसी विश्वास पर टिके हैं। इस दौरे में कई समझौतों के अतिरिक्त दोनों देशों के शासनाध्यक्ष वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात करेंगे।

ताजमहल
- फोटो : SELF
नेतन्याहू इस दौरान पीएम मोदी को खारे पानी को मीठे पानी में बदलने वाला गल मोबाइल जीप का भी तोहफा देंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी इस्राइल यात्रा के दौरान नेतन्याहू के साथ इसी जीप पर भूमध्य सागर तट की सैर की थी।
इस दौरे में कृषि, पेट्रो और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक तकनीक पर भारत की निगाहें हैं। इस्राइल भी इन क्षेत्रों से जुड़ी तकनीकों के हस्तांतरण का इच्छुक है। ऐसे में इस दौरे में दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों में तकनीकी हस्तांतरण से जुड़े समझौते हो सकते हैं।