Agra: एसएससी पास कराने का दिया झांसा, ठग लिए 2.50 लाख रुपये
पीड़ित को बताया गया कि वह एसएससी जीडी की वेबसाइट हैक करके परीक्षा में पास करा देगा। नौकरी भी लगवा देगा। इस काम के लिए तीन लाख रुपये देने होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एसएससी जीडी परीक्षा पास कराने का झांसा देकर एक युवक से 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। सदर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये है मामला
एलाऊ, मैनपुरी निवासी सुरदीप यादव ने मामला दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान उनकी जान पहचान राजू उर्फ राजवीर से हुई थी। उसने खुद को फर्रुखाबाद का रहने वाला बताया। कहा कि वह एसएससी जीडी की वेबसाइट हैक करके परीक्षा में पास करा देगा। नौकरी भी लगवा देगा। किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए तीन लाख रुपये की मांग की। 2.50 लाख रुपये पहले देने को कहा। वह झांसे में आ गए।
ये भी पढ़ें- UP: कोरोना में पति व दो बेटों की जान गई...,अब दुकान भी छिनी; पीड़िता मांग रही रहम की भीख
दो लाख रुपये कैश दिए
16 फरवरी को राजू ने रोहता नहर पर बुलाया। दो लाख रुपये कैश ले लिए। उसके साथ पिनाहट का रहने वाला कुलदीप भी था। राजू ने 50 हजार और मांगे। इस पर कुलदीप के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोनों बहाने से कार में बैठकर चले गए। काॅल करके नौकरी के बारे मेंं पूछने पर बहाना बनाने लगे। 19 फरवरी को अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इसके बाद से आरोपी नहीं मिल रहे। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि विवेचना की जा रही है। सभी साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।