{"_id":"60d61aa98ebc3e2ee654ff1f","slug":"preparations-started-for-setting-up-oxygen-plant-in-district-hospital-mainpuri-news-agr497307374","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल और सौ शैय्या अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री केयर फंड से बनने वाले दोनों प्लांटों के निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। शुक्रवार को यहां पहुंचे संस्था के अधिकारियों ने दोनों प्लांटों के लिए चिन्हित जगह की नापजोख की।
कोरोना महामारी के दौरान जिले में आई ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है। पीएम केयर फंड से जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से एक प्लांट जिला अस्पताल और दूसरा प्लांट सौ शैया अस्पताल के लिए तैयार किया जाना है। पीएम केयर फंड के तहत स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी गई है।
शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों ने चिन्हित स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए नापजोख की। जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण बर्न वार्ड और वेयर हाउस के बीच खाली पड़ी जगह में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसका नोडल अधिकारी वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. आरके सिंह को बनाया है। वहीं सौ शैया अस्पताल के लिए ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण जिला क्षयरोग अस्पताल के निकट खाली पड़ी जमीन पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्लांट तैयार किया जाना है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। 20 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करना है।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ