फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation to run golf cart from Taj Mahal to Mahtab Bagh survey started

Taj Mahal: ताजमहल से महताब बाग तक गोल्फ कार्ट चलाने की तैयारी, सर्वे हुआ शुरू; आगरा किला भी जुड़ेगा

Mon, 03 Mar 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 09:05 AM IST
सार

ताजमहल से महताब बाग तक गोल्फ कार्ट चलाने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही आगरा किला पर भी एडीए गोल्फ कार्ट पिक अप एंड ड्रॉप पॉइंट बनाएगा।
 

विज्ञापन
Preparation to run golf cart from Taj Mahal to Mahtab Bagh survey started
गोल्फ कार्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के बाद गोल्फ कार्ट से पर्यटक आगरा किला व महताब बाग तक घूम सकेंगे। दोनों जगह पर गोल्फ कार्ट संचालन के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने सर्वे शुरू करा दिया है। ताज व्यू पॉइंट पर टिकट में वृद्धि के बाद अब एडीए पर्यटक सुविधाएं भी बढ़ाने जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। ऐसे में अधिकांश पर्यटक महताब बाग स्थित ताज व्यू पॉइंट से सातवें अजूबे को निहारते हैं। चांदनी रात में भी ताज का दीदार करने के लिए यहां सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। एडीए ने 1 मार्च से ताज व्यू पॉइंट का टिकट भारतीय पर्यटक के लिए दिन में 20 और रात में 50 रुपये किया है। विदेशी पर्यटक के लिए दिन में 200 और रात में 500 रुपये किया है।
विज्ञापन


टिकट दर बढ़ने के साथ अब सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी चल रही है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि ताजमहल से आगरा किला व महताब बाग के लिए गोल्फ कार्ट संचालित की जाएंगी। सर्वे चल रहा है। आगरा किला पर गोल्फ कार्ट पिक अप एंड ड्रॉप पॉइंट भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोल्फ कार्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे कि ताजमहल आने वाले पर्यटकों को आगरा किला व महताब बाग की तरफ आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed