फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prayers being performed in temples in Agra for the successful landing of Chandrayaan 3

Chandrayaan-3 Landing: आगरा में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर किया हवन, मंत्रोच्चार के साथ चल रहा अनुष्ठान

Wed, 23 Aug 2023 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 12:22 PM IST
सार

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए आगरा में मंदिरों में पूजा तो मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही है। वहीं लाइव प्रसारण देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह दिख रहा है।

विज्ञापन
Prayers being performed in temples in Agra for the successful landing of Chandrayaan 3
Chandrayaan-3 Landing: आगरा में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर किया हवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इतंजार है। आमजन इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों में भी इसका प्रसारण देखने को लेकर खासा उत्साह है। इसका सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बुधवार को स्कूल शाम के समय खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए आगरा के प्रसिद्ध मंदिरों श्री मन कामेश्वर मंदिर, श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर और गोकुलपुरा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। साथ ही शाम को विशेष अनुष्ठान रखा गया है। वहीं जैन मंदिर में भी प्रार्थना की जा रही है। इसके सफल लैंडिंग के लिए मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: बांके बिहारी के दर्शन को आने से पहले कर लें ऑनलाइन पंजीकरण, वरना...जान लें नई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन कैलाश मंदिर में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में सामग्री डाली गईं। प्राचीन कैलाश मंदिर में हर-हर महादेव और भारत माता की जयघोष के बीच शंखनाद हुआ। हवन के दौरान कुंड के पास तिरंगा लेकर बैठे महंत गौरव गिरी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से भारत का गौरव पूरे विश्वभर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने की कगार पर है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: 12 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक मिला निर्दोष, साक्ष्यों के आभाव में कोर्ट ने किया रिहा
 

कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए देश भर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं।चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ,ज्ञानेश शास्त्री,उपदेश मिश्रा ने सभी को शहर के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ हवन किया। 

Prayers being performed in temples in Agra for the successful landing of Chandrayaan 3
Chandrayaan-3 Landing: आगरा में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर किया हवन - फोटो : अमर उजाला
महंत गौरव गिरी जी ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया को भारत की ताकत देखेगी। निश्चय ही हवन का असर हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत पर रंग लाएगा क्योंकि कि चंद्रमा को भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं,वे ही हमें सफलता देंगे, जो भारत के लिए यह गर्व की बात है। 

यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: चांद पर दूजे उतरते देखे...अब हमारी बारी; अंतरिक्ष विज्ञानियों से लेकर आमजन को लैंडिंग का इंतजार

हवन-पूजन मे समाजसेवी नीतेश शर्मा, मदनमोहनशर्मा,  आदित्य गोस्वामी, अमन गिरी, प्रेम बाबा, अरुण श्रीवास्तव ,प्रणव ठाकुर,नकुल सरस्वत आदि सभी उपस्थित रहे सबसे खास बात यह रही कि जितने भी श्रद्धालु इस हवन को देखकर जा रहे थे सभी ने अपनी अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए हवन में आहुति थी।

बताते चलें कि चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा की कक्षा में उतरने जा रहा है। शाम 5:27 बजे इसके चंद्रमा पर उतरने का समय है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर बुधवार की शाम को सवा पांच बजे से सवा छह बजे तक सभी शिक्षण संस्थान खोले जाने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3 Landing: आगरा में मंदिरों में की जा रही पूजा, लाइव प्रसारण देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह

इसकी जानकारी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन और निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र भेजकर दी है। पत्र में कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग होने जा रहा है। इसका लाइव प्रसारण इसरो की तरफ से दिखाया जाएगा। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं भी लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed