फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prakhar Spartans and Shuttle Warriors secured impressive victories in ABPL-13.

Agra News: प्रखर स्पार्टन्स और शटल योद्धाज की एबीपीएल-13 में शानदार जीत

Wed, 24 Dec 2025 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Prakhar Spartans and Shuttle Warriors secured impressive victories in ABPL-13.
आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग
आगरा। आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मंगलवार को पहली टाई वीजेसीडी टाइगर्स और प्रखर स्पार्टन्स के बीच खेला गया। पहले मैच मेंस डबल्स में प्रखर स्पार्टन्स के पीयूष और अर्पित की जोड़ी ने वीजेसीडी टाइगर्स के सार्थक और आदित्य व्यास को 2-1 हराकर अपनी टीम को पहली जीत हासिल कराई। दूसरे मैच में शौकिया डबल्स में प्रखर स्पार्टन्स के नितिन और हार्दिक पालीवाल ने वीजेसीडी टाइगर्स के अमन और निखिल अग्रवाल को 3-0 से हराकर स्कोर 5-1 कर दिया।
विज्ञापन

श्रवण बैडमिंटन अकादमी शाहगंज में पं. मुन्नालाल रावत की स्मृति में आयोजित एबीपीएल के तीसरे मैच 80 प्लस डबल्स में वीजेसीडी टाइगर्स के नीरज जैन व यश मेहता की जोड़ी ने प्रखर स्पार्टन्स के राहुल गोगिया और मयंक कपूर को 2-1 से हराकर स्कोर 6-3 कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरी टाई शटल योद्धास और टीसा सेतिया एक्सिम स्ट्राइकर्स के बीच हुई। पहले मैच शौकिया डबल्स में शटल योद्धास के विक्रम और आनंद ने टीसा सेतिया एक्सिम के रितेश और श्रेयस को 2-1 हराकर अपनी टीम को पहली जीत दिलायी। दूसरे मैच मेंस डबल्स में शटल योद्धास के रजत और अनिरुद्ध सिंह ने टीसा सेतिया एक्सिम के मोक्ष और मयंक जैन को 3-0 से हराकर स्कोर 5-1 कर दिया। तीसरे मैच मिक्स डबल्स में शटल योद्धास के आदित्य गौड़ और पलक यादव ने टीसा सेतिया एक्सिम के पुष्पराज नेगी व कनिष्का को 3-0 से हराकर स्कोर 8-1 कर दिया। चौथे मैच अंडर-17 डबल्स में टीसा सेतिया एक्सिम के अंकुर प्रताप और पंकज चाहर ने शटल योद्धास के सम्यक जैन और शिवांश को 3-0 से हराकर स्कोर 8-4 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला जज महेश नौटियाल, अपर आयुक्त जीएसटी ग्रेड-1 पंकज गांधी, उपायुक्त रितु सिंह, आगरा बैडमिंटन संघ चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, संजीव रावत, पवन मंगल, अनुराग श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, रमन सेतिया, अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed