{"_id":"63ab3807c6e9642f7e14ddd2","slug":"power-theft-3400-catched-mainpuri-news-agr558352624","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साल भर में 3400 लोग बिजली चोरी करते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साल भर में 3400 लोग बिजली चोरी करते पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चालू वर्ष में जनवरी से लेकर दिसंबर तक चलाए गए बिजली चोरी रोको अभियान में 3400 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई है। बिजली चोरी करने वालों पर 19.44 करोड़ रुपये जुर्माना निर्धारित किया गया है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि प्रताप ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में मैनपुरी शहर क्षेत्र में 632 लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गए। जिन पर 6.12 करोड़ रुपये जुर्माना निर्धारित हुआ। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत बेबर, भोगांव, किशनी क्षेत्र में 1209 लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गए जिन पर 5.36 करोड़ रुपये जुर्माना निर्धारित हुआ। विद्युत वितरण खंड तृतीय के तहत कुरावली, घिरोर, करहल एवं बरनाहल क्षेत्र में 1539 लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गए जिन पर 7.96 करोड़ रुपये जुर्माना निर्धारित हुआ है। खंड प्रथम में 172 लोगों ने 63 लाख, खंड द्वितीय में 298 लोगों ने 57 लाख, खंड तृतीय में 531 लोगों ने 90 लाख जुर्माना जमा किया है। उन्होंने बताया कि वितरण खंड प्रथम को 164 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 108 करोड़, द्वितीय को 174 करोड़ के सापेक्ष 69 करोड़, तृतीय को 161 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।