फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power Engineers Warn Collective Jail Bharo Protest if Privatization Tender Moves Ahead

UP: डीवीवीएनएल के अभियंताओं की चेतावनी, निजीकरण का टेंडर होते ही करेंगे सामूहिक जेल भरो आंदोलन

Sat, 04 Oct 2025 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 10:40 AM IST
सार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अभियंताओं के चिंतन-मंथन शिविर में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अभियंताओं ने एलान किया कि निजीकरण का टेंडर होते ही सामूहिक जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Power Engineers Warn Collective Jail Bharo Protest if Privatization Tender Moves Ahead
डीवीवीएनएल के अभियंताओं की चेतावनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को मुख्यालय पर विद्युत अभियंताओं ने चिंतन मंथन शिविर आयोजित किया। उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की ओर से आयोजित शिविर में अभियंताओं ने एलान किया कि निजीकरण का टेंडर होते ही सामूहिक जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे पहले अभियंताओं ने ऊर्जा मंत्री की विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार, पॉवर काॅरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल और निजीकरण के लिए नियुक्त ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट ग्रांट थॉर्टन के साथ मीटिंग पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


शिविर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न अभियंता संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने सरकार के निजीकरण के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। शिविर में मुख्य वक्ता ऑल इंडिया पाॅवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने पाॅवर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल के पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के बाद दिए जाने वाले विकल्पों का विस्तार से विश्लेषण किया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  Bigg Boss 19: आईएएस बनना चाहती थीं...अब बिग बॉस में एंट्री, जानें कौन हैं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती?
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि तीनों ही विकल्प बिजलीकर्मियों के भविष्य को बर्बाद कर देंगे। ईस्टर्न इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन प्रशांत चतुर्वेदी ने झारखंड में रांची और जमशेदपुर के फ्रेंचाइजीकरण के विरोध में किए गए संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। इस दाैरान अभियंता संघ के महासचिव जितेन्द्र सिंह गुर्जर, अभियंता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सिंह, उपाध्यक्ष राहुल बाबू कटियार, संगठन सचिव जगदीश पटेल, सहायक सचिव राहुल कुमार ने भी शिविर में विचार व्यक्त किए। इस दौरान बड़ी संख्या में अभियंता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed