फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potholes and Waterlogging Expose Agra’s Smart City Claims

ये है स्मार्ट सिटी आगरा का सच: 100 फुटा रोड पर गड्ढे, बस्तियों में जलभराव; बदहाली पर सपा ने खोला मोर्चा

Sat, 22 Aug 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:02 AM IST
सार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में टेढ़ी बगिया-शाहदरा 100 फुटा रोड की बदहाली और आसपास की बस्तियों में जलभराव ने स्मार्ट सिटी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जलभराव से लोगों का आवागमन मुश्किल है और बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है। सपा ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Potholes and Waterlogging Expose Agra’s Smart City Claims
आगरा स्मार्ट सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। यमुनापार क्षेत्र के टेढ़ी बगिया से शाहदरा तक जाने वाली 100 फुटा रोड की बदहाली और आसपास की बस्तियों में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कीचड़ में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय निवासियों की समस्याएं सीधे सुनीं। उन्होंने टेढ़ी बगिया-शाहदरा 100 फुटा रोड का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां सड़क की हालत अत्यंत जर्जर पाई गई। आसपास की गलियों में जलभराव की स्थिति इतनी विकट थी कि लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो सपा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान डॉ. एमए गौरी, अजीज अब्बास, सुरेश दिवाकर, आकिल अब्बास, सचिन बघेल, आरके अल्वी और योगेश शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed