फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato prices fall, farmers worried

आलू की कीमतों में आई गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 30 May 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Potato prices fall, farmers worried
मैनपुरी। आलू की घटती कीमत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार कीमत आधी है। दाम और गिरे तो उनके लिए लागत निकालना भी मुश्किल होगा। किसान कीमतें बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार लगभग 22 हजार हेक्टेयर में किसानों ने आलू की बुवाई की थी। मौसम अच्छा रहा और उत्पादन भी बंपर हुआ। लगभग पांच लाख मीट्रिक टन आलू उत्पन्न हुआ। अच्छी कीमतें मिलने की उम्मीद में किसानों ने लगभग तीन लाख मीट्रिक टन आलू कोल्ड स्टोरेज में भंडारित कर दिया।
विज्ञापन

इधर कीमतें बढ़ने के बजाए गिरना शुरू हो गईं। थोक मंडी में आलू सात से आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि खोदाई के समय ही आलू 1200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल था। फुटकर बाजार में आलू दस रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कीमत बढ़ने की उम्मीद में किसान कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed