फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Post Of Sewer Construction On Social Media Chairman Husband Beat Member's Son

सोशल मीडिया पर डाली नाला निर्माण की पोस्ट, चेयरमैन के पति ने पीटा सभासद का बेटा

Fri, 10 Apr 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Apr 2020 12:02 AM IST
सार

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Post Of Sewer Construction On Social Media Chairman Husband Beat Member's Son
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान नाला निर्माण की जानकारी सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में सभासद मीरा गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने सभासद के पुत्र की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Corona Virus के खिलाफ लड़ाई में उतरे छोटे बच्चे, पीड़ितों की मदद को दान किए गुल्लक
विज्ञापन


फतेहाबाद के वार्ड नंबर 12 की सभासद मीरा गुप्ता के पुत्र संजय गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके पास फोन आया कि चेयरमैन के पति राजकुमार चक उन्हें बुला रहे हैं। जिस पर वह राजकुमार चक के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Lockdown in Agra: सर मेरे घर में राशन नहीं, मैं खून बेचने जा रहा हूं...

आरोप है कि वहां पहुंचते ही राजकुमार और उनके पांच साथियों ने उन्हें पीट दिया। इससे वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के
अधिकांश सभासद थाना फतेहाबाद पहुंच गए।

संजय गुप्ता की तहरीर पर राजकुमार चक और पांच अज्ञात के खिलाफ थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के पीछे लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण की जानकारी सोशल मीडिया पर डाला जाना बताया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति राजकुमार चक ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें: आगरा जोन में लॉकडाउन के उल्लंघन पर आठ अप्रैल तक 957 मुकदमे, 1867 लोग गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed