फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Possession of influential people on the land of Gaushala

गोशाला की जमीन पर रसूखदारों का कब्जा

Fri, 17 Jun 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Possession of influential people on the land of Gaushala
आगरा रोड पर गोशाला में कब्जे को लेकर डीएम को ज्ञापन देने जाते आदर्श गोशाला समिति के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित श्री गोपाल आदर्श गोशाला की जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। गोशाला के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को ज्ञापन दिया है। गोशाला की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित श्री गोपाल आदर्श गोशाला के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। एसपी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि आगरा रोड स्थित श्री गोपाल आदर्श गोशाला प्राचीन और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। वर्ष 1964 में जमीन का बैनामा कराने के बाद गोशाला का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

गोशाला में जन सुविधा के लिए गोशाला के तत्कालीन संस्थापक श्याम मोहन कपूर ने प्याऊ का निर्माण कराया था। प्याऊ में पानी पिलाने वाले ओमप्रकाश गुप्ता की मृत्यु के बाद रसूखदारों ने प्याऊ और गोशाला की जमीन पर कब्जा कर लिया। ज्ञापन में कब्जा हटवाने की मांग की गई है। इस मौके पर गोशाला के मंत्री महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, उप प्रधान शिवओंकार नाथ पचौरी, उप मंत्री डॉक्टर केशव कपूर, सुधीर दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed