{"_id":"67002e16ede1e1abed0bd6c5","slug":"polytechnic-will-be-able-to-choose-the-school-for-admission-up-to-six-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-121884-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक: प्रवेश को छह तक कर सकेंगे विद्यालय का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक: प्रवेश को छह तक कर सकेंगे विद्यालय का चयन
Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पॉलिटेक्निक में रिक्त रह गई सीटों को भरने के सातवें चरण का मौका छात्रों को दिया गया है। छह अक्तूबर तक ऑनलाइन विद्यालय का चयन किया जा सकेगा। प्रवेश के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिले की राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में मैकेनिकल प्रोडेक्शन, सिविल ईपीसी, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 192 सीटें हैं। इनमें से 161 सीटों पर ही अभी तक प्रवेश हुए हैं। सबसे अधिक 21 सीटें आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में खाली रह गई हैं। मैकेनिकल प्रोडक्शन में पांच तथा लेटरल एंट्री में एक, सिविल ईपीसी में तीन तथा लेटरल एंट्री में एक सीटें रिक्त रह गई हैं। एमएमआईटी में मैकेनिकल प्रोडेक्शन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स में 98 सीटें हैं। इनमें से 170 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। इस संस्थान में मैकेनिकल प्रोडक्शन की 11 लेटरल एंट्री में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की आठ तथा लेटरल एंट्री में एक इलेक्ट्रोनिक्स की सात सीटें रिक्त रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए सातवें चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। छह अक्तूबर तक ऑनलाइन विद्यालय का चयन किया जा सकेगा। 7 अक्तूबर को सीट आवंटित होगी। आठ अक्तूबर को फीस जमा, प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। 10 अक्तूबर को सीट वापस ली जा सकेगी। ऐसे छात्र जिनको अभी तक सीट आवंटित नहीं हुई है या फिर छठवें चरण तक काउंसलिंग में प्रतिभाग न कर सकने वाले छात्रों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन