फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will cancel the anticipatory bail of the accused of fake engine oil

नकली इंजन ऑयल

Tue, 17 Aug 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police will cancel the anticipatory bail of the accused of fake engine oil
नकली इंजन ऑयल के आरोपियों की अग्रिम जमानत निरस्त कराएगी पुलिस
विज्ञापन

आईजी ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को दिए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। शहर से लेकर देहात तक नकली इंजन ऑयल का कारोबार करने के आरोपियों पर पुलिस और शिकंजा कसने जा रही है। आरोपियों की अग्रिम जमानत निरस्त कराने के लिए विधिक राय ली जाएगी। जिनमें अग्रिम जमानत चार्जशीट तक मिली है, उन केस में चार्जशीट लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी। इनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में आईजी रेंज नवीन अरोरा ने सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया है।
शहर के छत्ता, एत्माद्दौला, ताजगंज, देहात के खंदौली में नकली मोबिल ऑयल का कारोबार पकड़ा जा चुका है। एक साल के अंदर पुलिस 50 से अधिक को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बावजूद कई आरोपी फरार हैं। कुछ पर इनाम भी घोषित किया जा चुका है। आरोपियों के तार छत्ता के जीन खाना और गुलाब खाना से जुड़े रहते हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश-दबिश का खेल खेलती है।
विज्ञापन

आईजी नवीन अरोरा ने पिछले दिनों बैठक बुलाई थी। इसमें केस के विवेचक और अधिकारी शामिल हुए। आईजी ने बताया कि नकली इंजन ऑयल के मामले में सन्नो, नासिर, शानू, समी, मेहराज आदि ने अग्रिम जमानत ली थी। निर्देशित किया गया है कि यह देखा जाए, जमानत का आधार क्या है? अगर, विवेचना में सहयोग के लिए कोर्ट ने लिखा है, जो आरोपी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराकर गिरफ्तारी की जाए, जिनमें आरोपी को चार्जशीट तक राहत है, उनके खिलाफ जल्द चार्जशीट लगाई जाए। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करें। जिन पर इनाम नहीं हुआ है, उन पर इनाम घोषित कराया जाए। गैर जमानती वारंट जारी कराए जाएं। फिर भी आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं तो उनके खिलाफ कुर्की आदेश कोर्ट से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed