{"_id":"6273ce2a0f919351830f2fa5","slug":"police-stopped-the-marriage-of-the-girl-after-the-complaint-of-grandmother-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: लड़की की हो रही थी शादी, तभी नानी ने कर दिया पुलिस को फोन, रुक गईं सारी तैयारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: लड़की की हो रही थी शादी, तभी नानी ने कर दिया पुलिस को फोन, रुक गईं सारी तैयारियां
Thu, 05 May 2022 06:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 06:46 PM IST
सार
जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस लड़की के हाथों पर महंदी रचने वाली थी, उसी की नानी ने पुलिस को फोन कर शादी रुकवा दी। पुलिस को बताया गया कि लड़की नाबालिग है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शादी समरोह की तैयारियां उस समय धरी रह गईं, जब दुल्हन की नानी की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। पुलिस ने जब ये बताया कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वो नाबालिग है तो परिजनों के होश उड़ गए। विवाह वाले घर में सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोग लड़की का जन्म संबंधी प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। अब रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
नगला खंगर के गांव मुबारकपुर में एक लड़की की शादी मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। उधर, सुबह ही पुलिस गांव पहुंची और दुल्हन के परिजन से शादी रोकने की बात कही। जब ग्रामीणों ने कहा कि लड़की बालिग है और परिवार की मर्जी से शादी हो रही है। इस पर पुलिस ने कहा कि शिकायत मिली है कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वह नाबालिग है। जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती, शादी नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके बाद समारोह वाले घर में सन्नाटा पसर गया। सीओ सिरसागंज राजवीर सिंह ने बताया थाना पुलिस को दुल्हन के रिश्तेदार ने सूचना दी थी कि नाबालिग की शादी कराई जा रही है। लड़की पर उम्र प्रमाणित करने का कोई प्रमाण न होने के कारण उसका मेडिकल कराया गया है। देखने में भी लड़की नाबालिग प्रतीत हो रही है। इसके चलते शादी को रुकवाया गया है।
विज्ञापन
लड़की ने घरवालों से किया विद्रोह
चर्चा है कि परिजन ने बेटी की शादी उसकी मर्जी के बगैर तय कर दी। उसने परिजन से शादी न करने के लिए कहा, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद लड़की ने अपनी नानी से शादी रुकवाने की गुहार लगाई थी।