फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent Vaishnavi's kidnapper to jail

Agra News: वैष्णवी के अपहरणकर्ता को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police sent Vaishnavi's kidnapper to jail
वैष्णवी के अपहरणकर्ता को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

मेडिकल आदि कराने के बाद दर्ज किए गए बयान

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। पावर हाउस रोड निवासी 6 साल की वैष्णवी का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। उधर बच्ची का मेडिकल आदि कराने के बाद बयान दर्ज किए गए।

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना स्थित मैस में खाना बनाने वाली बेबी की 6 साल की वैष्णवी बृहस्पतिवार को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाली। उसे अगवा करने वाला छुट्इयां निवासी तिर्वा कन्नौज भी गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। 28 अगस्त को वैष्णवी जब रेलवे स्टेशन परिसर में खेल रही थी। तभी उसे परिसर में पल्लेदारी करने वाला आरोपी अगवा कर ले गया था। एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में टीमें बच्ची की तलाश में थीं। बच्ची के सकुशल मिलने के बाद मेडिकल आदि कराया गया। बच्ची के बयान भी दर्ज किए गए। अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त होने के बाद वैष्णवी माता-पिता के साथ बेहद खुश नजर आ रही है।
विज्ञापन



डेढ़ साल से नहीं गया गांव

वैष्णवी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने छुट्इयां को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कन्नौज से उसके बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि करीब डेढ़ साल से वह अपने घर पर नहीं गया। वह शादीशुदा भी नहीं है। जबकि पुलिस पूछताछ में उसने खुद को विवाहिता बताते हुए निसंतान होने की बात भी कही थी। इस पूरे प्रकरण में बच्ची सकुशल मिल चुकी है, आरोपी जेल जा चुका है लेकिन बच्ची को साथ ले जाने का उसका मकसद किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed