फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police searching absconding teacher who did obscene acts with girl students in Agra

UP News: छात्राओं से अश्लील हरकतें करता है शिक्षक, पांच ने दर्ज कराए बयान; गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Thu, 18 May 2023 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 11:44 AM IST
सार

आगरा में एक शिक्षक छात्राओं से अश्लील हरकतें करता है। पांच छात्राओं ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Police searching absconding teacher who did obscene acts with girl students in Agra
UP News: छात्राओं से अश्लील हरकतें करता है शिक्षक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक के छात्राओं से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस गांव पहुंची। सादा कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी ने पांच छात्राओं के बयान दर्ज किए। परिजन और शिक्षिकाओं से भी आरोपी शिक्षक आशुतोष शर्मा की करतूत की जानकारी ली। पुलिस विद्यालय भी गई। उधर, आरोपी शिक्षक के घर पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वो मिला नहीं। बृहस्पतिवार से महिला पुलिसकर्मी विद्यालय में तैनात रहेंगी।

विज्ञापन


शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक आशुतोष शर्मा पर 10 से 13 साल की पांच छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में छात्राएं मंगलवार को पुलिस आयुक्त से मिली थीं। कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

शिक्षक बच्चियों को गलत तरीके से छूता है

बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह गांव पहुंचे। महिला दरोगा ने पीड़ित छात्राओं से परिजनों के सामने बात की। घटना की जानकारी ली। एसीपी ने बताया कि छात्राओं ने अपने बयान में मुकदमे में लिखे आरोप की पुष्टि की है। शिक्षक गलत तरीके से छूता था। परिजन भी शिक्षक पर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। विद्यालय में दो शिक्षिकाएं हैं। उनसे भी बात की गई। बच्चियों ने शिक्षिकाओं को ही शिक्षक की हरकत की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश दी, नहीं मिला आरोपी

एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक आशुतोष शर्मा कस्बा शमसाबाद का रहने वाला है। वह लाइसेंसी पिस्टल रखता है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में विवाद चल रहा है। विवेचना में पता चला कि वह पहले विद्यालय नहीं आया करता था। अब उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होती है। 


इस कारण विद्यालय आने लगा है। उस पर छात्राओं से गलत हरकत करने का आरोप है। छात्राओं ने बयान दर्ज करा दिए हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वो घर से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। सर्विलांस की मदद से धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट भेज दी गई है।

पुलिस के साथ विद्यालय पहुंचीं छात्राएं

बुधवार को विद्यालय में शिक्षक आए थे। मगर, छात्राएं नहीं आईं। इस पर एसीपी ने परिजन से बात की। परिजन का कहना था कि जब विद्यालय में ही बेटियों से गलत हरकत होगी तो वो कहां पर सुरक्षित हैं। इस पर एसीपी ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 



बृहस्पतिवार से विद्यालय में सादा कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगी। वह विद्यालय खुलने से लेकर बंद होने के बाद ही जाएंगी। छात्राएं किसी तरह की हरकत पर वो अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके बाद पुलिस छात्राओं को परिजन के साथ विद्यालय लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed