{"_id":"601936c88ebc3efd6a1971d3","slug":"police-search-rapist-mainpuri-news-agr478894570","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी का न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव नगला मानसिंह निवासी अभिषेक यादव ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी की फौज में नौकरी लग गई। इसके बाद से वह युवती को शादी की बात कहने पर आज कल कह कर टरकाने लगा था।
25 लाख रुपये दहेज के तौर पर मांग कर रहा था। युवती के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अब तक उसका पता नहीं चला है। हाल ही में न्यायालय से आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी के साथ जुट गई है। मंगलवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर तलाश में दबिश दी।