{"_id":"6446cddb3a8277ff650b4cc4","slug":"police-removed-the-crowd-outside-the-nomination-site-several-times-kasganj-news-c-25-1-135278-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नामांकन स्थल के बाहर लगी भीड़ को पुलिस ने कई बार हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नामांकन स्थल के बाहर लगी भीड़ को पुलिस ने कई बार हटाया
Tue, 25 Apr 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। नामांकन स्थल श्रीगणेश इंटर कॉलेज पर नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। यह सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। नामांकन स्थल पर निर्धारित लोगों को ही प्रवेश दिया गया। बाकी समर्थक नामांकन स्थल के बाहर ही खड़े रहे। बार बार नामांकन स्थल के मुख्य गेट की ओर समर्थक आते तो पुलिस उन्हें बार बार हटा रही थी। नामांकन स्थल के बाहर यही आलम बना रहा।
चेकिंग करके ही दिया गया प्रवेश
कासगंज। नामांकन स्थल पर जाने वाले प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को चेकिंग के बाद ही नामांकन स्थल पर प्रवेश दिया गया। उनके नामांकन पत्र भी देखे गए। जिससे कोई अन्य लोग नामांकन स्थल पर प्रवेश न कर सकें। नामांकन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी तैनात किए गए थे जो प्रत्याशियों, प्रस्तावकों व कर्मियों के तापमान आदि की जांच कर रहे थे। तमाम लोग इस जांच से बचते हुए नजर आ रहे थे।
जब मंत्री की गाड़ी को दिया प्रवेश
कासगंज। जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह श्रीगणेश इंटर कॉलेज नामांकन स्थल पर आए तो वहां मौजूद पुलिस ने काफिले की गाडिय़ों को मुख्यद्वार से हटवा दिया। इस बीच प्रभारी मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उनकी गाड़ी को नांमाकन स्थल पर प्रवेश कराने को कहा। इसके बाद नामांकन स्थल के अंदर मंत्री की गाड़ी प्रवेश कर गई और कुछ दूरी पर ही रुक गई। बाकी किसी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया गया