{"_id":"5f8452f38ebc3e9bd3571480","slug":"police-recovered-nine-quintal-duplicate-detergent-in-fatehpur-sikri-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असली के नाम पर बेचा जा रहा था नकली डिटर्जेंट, नौ कुंतल माल बरामद, पांच दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली के नाम पर बेचा जा रहा था नकली डिटर्जेंट, नौ कुंतल माल बरामद, पांच दुकानदार गिरफ्तार
Tue, 13 Oct 2020 01:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:10 AM IST
सार
- फिरोजाबाद से बनकर आता है नकली डिटर्जेंट
- निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- नकली माल बनाने वाले और डिस्ट्रीब्यूटर की तलाश
विज्ञापन
नकली डिटर्जेंट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में नौ कुंतल नकली डिटर्जेंट पाउडर पकड़ा गया है। यह फिरोजाबाद से बनकर आता था। छापे में नकली माल की बरामदगी के बाद पुलिस ने नकली माल बनाने वाले, डिस्ट्रीब्यूटर और पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पांचों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि डिस्ट्रीब्यूटर और कारोबारी फरार है।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में कोलकाता की कंपनी श्याम केमिकल्स के डिटर्जेंट पाउडर के नाम पर नकली माल बेचे जाने की सूचना पर रविवार को कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा था। कस्बे की पांच दुकानों और डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से 935 किलोग्राम नकली डिटर्जेंट पाउडर बरामद हुआ था। पांच दुकानदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डिस्ट्रीब्यूटर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि असली डिटर्जेंट की बिक्री प्रभावित होने पर कंपनी ने हंट एलिंटन कंपनी को पावर ऑफ अटार्नी देकर छापामार कार्रवाई कराई थी। इस दौरान 462 पैकेट यानि 935 किलोग्राम नकली डिटर्जेंट पाउडर माल बरामद हुआ।
विज्ञापन
कोलकाता निवासी शिवाप्रसाद दत्ता एवं दिल्ली निवासी चरण सिंह उपेंद्र ने दुकानदार पवन कुमार, चेतन शर्मा, अतुल कुमार, अंशू, अशोक कुमार, डिस्ट्रीब्यूटर अमित कुमार एवं कारोबारी ऋषभ चक्रवर्ती निवासी अशर्फी नगर, फिरोजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पकड़े गए दुकानदारों को जेल भेज दिया है।
नकली-असली की कीमत में सिर्फ 10 रुपये का फर्क
पुलिस के मुताबिक असली और नकली डिटरजेंट पाउडर में केवल 10 रुपये का फर्क है। इससे फुटकर दुकानदारों को मात्र चंद रुपये का फायदा होता था। जबकि डिस्ट्रीब्यूटर एवं नकली डिटर्जेंट तैयार करने वाला प्रति माह मोटी रकम कमा रहा था। अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
आठ दिन पहले राजस्थान में भी हुई थी बरामदगी
छापा मार कार्रवाई करने आए कोलकाता के शिवाप्रसाद दत्ता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व राजस्थान के रूपवास में भी नकली डिटर्जेंट बरामद किया गया था। इसके बाबजूद कस्बे में डिस्ट्रीब्यूटर दुकानदारों को अपना माल असली बताकर बेच रहा था। ग्राहक एक जैसा पैकेट होने के कारण अंतर को समझ नहीं पाते हैं।