कोरियर कंपनी से 40 लाख की डकैती: चार राज्यों में दबिश दे रही पुलिस, फिर भी नहीं मिले बदमाश
मुख्य आरोपी सहित अन्य बदमाश भी हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें राजस्थान और मध्य प्रदेश में दबिश दे रहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में एनएम कोरियर सर्विस में डाका डालने वालों की पहचान हो चुकी है। चार राज्यों में दबिश के बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बदमाशों के रिश्तेदार और परिचितों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
कोरियर कंपनी के कार्यालय में चार बदमाशों ने वारदात की थी। तीन बाजार में नजर रख रहे थे। बदमाश स्कार्पियो और बाइक से आए थे। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सुराग मिला था। खंदौली के एक गांव के चार और फतेहपुर सीकरी के गांव के तीन बदमाश निकले थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हैं। इसके लिए यूपी के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली तक में दबिश दी जा रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गांव में हो रही चर्चा
खंदौली के एक गांव के होमगार्ड के बेटे का नाम भी लूट में सामने आया है। पुलिस उसके घर जा चुकी है। आरोपी फरार है। इस गांव के ही तीन और युवक शामिल थे। अब पूरे गांव में युवकों के वारदात करने की चर्चा हो रही है।
ये है घटना
तिवारी गली स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर कोरियर कंपनी के ऑफिस में शुक्रवार को चार बदमाश आए थे। हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। एक ग्राहक को भी धमकाया था। इसके बाद 40 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। वारदात करने चार बदमाश आए थे। तीन बाहर बाजार में थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान हो गई है।