{"_id":"63690ffb8123de552a62d8af","slug":"police-ki-paathshala-campaign-of-amar-ujala-foundation-today-program-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: एसपी देहात बन गए शिक्षक, छात्राओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: एसपी देहात बन गए शिक्षक, छात्राओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ
Mon, 07 Nov 2022 07:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 07:32 PM IST
सार
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि जो छात्राएं सोशल मीडिया का प्रयोग करती हैं। वे विशेष तौर पर सावधानी बरतें और अपने व्यक्तिगत आने-जाने और रहने के बारे में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर न करें।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इसमें एसपी देहात रणविजय सिंह ने छात्र-छात्राओं का आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस दौरान पुलिस की तमाम हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी।
एसआई अलवीना पठान ने मौजूद छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मनचलों से निपटने के लिए पंच मारने सहित छात्राओं को तमाम जानकारी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी
पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ एसपी देहात रणविजय सिंह और स्कूल डायरेक्टर मनोज गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। एसपी देहात रणविजय सिंह शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं सोशल मीडिया का प्रयोग करती हैं। वे विशेष तौर पर सावधानी बरतें और अपने व्यक्तिगत आने-जाने और रहने के बारे में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर न करें। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसमें लगाम लगाने के लिए लोगों को खुद ही जागरूक होना होगा। ट्रैफिक के नियम भी उन्होंने बताए। कहा कि घर का कोई सदस्य यदि दो पहिया लेकर निकले तो हेलमेट लगाने को जरूर कहें।
विज्ञापन
इन नंबरों पर दें सूचना
एसआई अलवीना पठान ने मौजूद छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मनचलों से निपटने के लिए पंच मारने सहित छात्राओं को तमाम जानकारी दीं।
विज्ञापन