फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police implicated an innocent family in a fake case recovery of ganja also false SIT investigation revealed

UP: बेगुनाह परिवार को फर्जी केस में इस तरह पुलिस ने फंसाया, गांजे की बरामदगी भी झूठी...SIT जांच में हुआ खुलासा

Fri, 12 Jan 2024 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 01:23 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए गांजे की बरामदगी दिखाई। इसकी वीडियो बनाया और फिर अधिकारियों से अनुमति ली गई थी। एसआईटी की पड़ताल में ये बात सामने आई है। 
 

विज्ञापन
police implicated an innocent family in a fake case recovery of ganja also false SIT investigation revealed
बेगुनाह परिवार और आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने और फर्जी मुकदमे लिखने के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। गांजा बरामदगी से पहले एक वीडियो दिखाकर अधिकारियों से अनुमति ली गई थी। रवि कुशवाहा सहित तीनों को पकड़ने के बाद एक कार से पैकेट में गांजा लाया गया था। यह जानकारी एसआईटी की पड़ताल में सामने आई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि फर्जी मुकदमा लिखने के लिए अधिकारियों से अनुमति ली गई थी। इसके लिए एक वीडियो दिखाया गया था। इसमें दर्शाया गया कि रवि कुशवाह का परिवार गांजा बेचता है। इसमें गांजा बेचने वालों के चेहरे नहीं थे। इस आधार पर छापेमारी की अनुमति मांगी गई। वीडियो किसी युवक ने बनाया था। अब एसआईटी यह पता कर रही है कि युवक कौन है। उसका पुलिस से किस तरह का संपर्क है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मुंह बोले बेटे के लिए सात समंदर पार कर आगरा पहुंची विदेशी महिला, करोड़ों की है मालकिन...इस छोटे से गांव में रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

सफेद रंग की कार में लाए थे दो पैकेट
इसके अलावा रवि कुशवाहा से पूछताछ में यह भी पता चला कि वह घर के अंदर मौजूद थे। पुलिस ने दबिश के बाद मैदान में खड़े स्कूटर से कुछ गांजा बरामद दिखाया। इसके बाद थाने ले गए। रात में बिचपुरी मार्ग पर ले आए। तभी सफेद रंग की एक कार पहुंची। उसमें से दो पैकेट निकाले गए। एक पैकेट को ब्लेड से फटवाया गया। इसमें गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने इस आधार पर गांजा बरामद कर जेल भेजा।

 

पीड़ित परिवार की सुरक्षा में गारद लगी
पुलिस ने जमीन को खाली करा दिया गया। रवि कुशवाह के परिवार के लोगों को कब्जा दिला दिया गया। मगर, रवि अब तक नहीं आया है। बहन पुष्पा और भाई शंकरलाल रह रहे हैं। रवि और उसकी पत्नी पूनम बच्चों के साथ कहां रह रहे हैं, यह कोई नहीं जानता है। जेल से आने के बाद पीड़ित परिवार दहशत में रह रहा है। इसको देखते हुए 24 घंटे के लिए गारद लगाई है। पुलिस जमीन पर आने वाले हर व्यक्ति की जानकारी लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed