{"_id":"638d942aca06e3379e181437","slug":"police-gave-notice-to-40-people-on-the-possibility-of-protest-on-six-december-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: छह दिसंबर को काला दिवस मनाने की आशंका पर 40 लोगों को दिया नोटिस, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छह दिसंबर को काला दिवस मनाने की आशंका पर 40 लोगों को दिया नोटिस, पुलिस अलर्ट
Mon, 05 Dec 2022 12:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 12:18 PM IST
सार
एलआईयू की रिपोर्ट थी कि कुछ लोग छह दिसंबर को काला दिवस मना सकते हैं। इस पर 40 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
मंटोला थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को छह दिसंबर है। इसे लेकर आगरा में पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। रविवार को थाना मंटोला में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों से सड़क पर नमाज नहीं करने की अपील की गई। एलआईयू की रिपोर्ट थी कि कुछ लोग काला दिवस मना सकते हैं। इस पर 40 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर नमाज नहीं अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि धारा 144 लागू है। किसी तरह जमावड़ा नहीं किया जाए। शासन के आदेश का अनुपालन करने की सभी की जिम्मेदारी है। अगर, इसका कोई उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में लोग सड़क पर नमाज अदा करते थे। इस पर शासन ने आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नमाज मस्जिद में ही अदा की जाए। इसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
थाना मंटोला के प्रभारी ने बताया कि पुलिस को एलआईयू रिपोर्ट दी थी कि छह दिसंबर को कुछ लोग काला दिवस मना सकते हैं। लोगों को चिह्नित किया गया। 40 लोगों को नोटिस जारी किया है। धारा 149 के तहत नोटिस दिए गए हैं। यह नोटिस शांति भंग की धारा 151 से पहले दिया जाता है। अगर, कोई नोटिस देने के बाद भी उल्लंघन करता है तो पुलिस कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होती है। जिन लोगों को नोटिस दिए गए, वह मंटोला क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन