फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police from two stations ran on information of robbery it turned out to be finance issue

Agra News: लूट की सूचना पर दौड़ी दो थानों की पुलिस, मामला निकला कुछ और ही...; ली राहत की सांस

Sun, 10 Dec 2023 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 08:02 AM IST
सार

लूट की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। मौके पक जाकर जब पूछताछ की गई थी मामला कुछ और ही निकला...

विज्ञापन
Police from two stations ran on information of robbery it turned out to be finance issue
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र से एक युवक ने शनिवार को लूट की फर्जी सूचना दे दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ताजगंज और सदर थाना पुलिस ने बेरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस सूचना देने वाले युवक के बताए स्थान पर पहुंचीं। वहां मिले युवक से बात करने पर पता चला कि किस्त ना भरने पर फाइनेंस कर्मी बाइक को लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इरादत नगर निवासी एक युवक ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे 112 नंबर पर लूट की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सूचना देने वाले युवक का भाई मिल गया। पूछताछ करने पर उसने घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


बाइक लेकर जाने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि गाड़ी की किस्त बाकी हैं। इस वजह से वह बाइक को लेकर जा रहे थे। युवक ने फाइनेंस कर्मियों को किस्त के रुपये जमा करा दिए। इसके बाद वह बाइक देकर चले गए। मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed