फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police frees senior doctor kidnapped from Agra

यूपी: आगरा से अगवा वरिष्ठ चिकित्सक को पुलिस ने कराया मुक्त, युवती सहित दो गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 08:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jul 2021 08:52 AM IST
सार

वरिष्ठ चिकित्सक अपहरण कांड में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अगवा किए गए वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता को मुक्त करा लिया है। 

विज्ञापन
Police frees senior doctor kidnapped from Agra
पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ चिकित्सक (गले में सफेद गमछा डाले) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से अगवा किए गए वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार तड़के बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। चिकित्सक को राजस्थान के धौलपुर जिले के बीहड़ में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉक्टर उमाकांत गुप्ता सर्जन हैं। उनकी पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। दो बेटे अभिषेक और अभिलाष भी चिकित्सक हैं। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता (60) का मंगलवार की शाम को अपहरण कर लिया गया था। वह अपनी कार से हाईवे स्थित अपने विद्या नर्सिंग होम जाने के लिए घर से निकले थे। रात तकरीबन 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के बॉर्डर पर मिली थी आखिरी लोकेशन 
उमाकांत गुप्ता का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। उनकी अंतिम लोकेशन राजस्थान बार्डर से सटे सैंया थाना क्षेत्र के तेहरा गांव में आई। बुधवार को उनकी कार धौलपुर में लावारिस हालत में मिल गई। इस पर पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया। एसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम ने धौलपुर जिले के बीहड़ में डेरा डाल लिया था। पुलिस टीम ने रातभर बीहड़ में कांबिंग की। 

संबंधित खबर- आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक का अपहरण: धौलपुर में मिली कार, बीहड़ में पुलिस ने डाला डेरा

गुरुवार तड़के चिकित्सक को धौलपुर के बीहड़ से मुक्त करा लिया गया। पुलिस पहले उन्हें धौलपुर ले गई। इसके बाद आगरा लाया गया। पुलिस ने एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वरिष्ठ चिकित्सक का अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था। पुलिस अब गैंग के सरगना व अन्य बदमाशों की भी तलाश में जुटी है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed