फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra senior dr umakant gupta goes missing fron night agra news

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक का अपहरण: धौलपुर में मिली कार, बीहड़ में पुलिस ने डाला डेरा

Wed, 14 Jul 2021 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Jul 2021 11:27 AM IST
सार

मंगलवार रात थाना एत्माद्दौला पुलिस को डॉ. उमाकांत गुप्ता के लापता होने की जानकारी दी। बताया कि पति शाम तकरीबन 7:15 बजे अपनी नीले रंग की बलीनो कार संख्या यूपी-80 ईजे-7472 से हॉस्पिटल जाने की बोलकर निकले थे। वह नर्सिंग होम नहीं पहुंचे। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटे। इस पर उन्हें फोन मिलाया, लेकिन उनका मोबाइल लगा नहीं। स्विच ऑफ आ रहा है। 

विज्ञापन
agra senior dr umakant gupta goes missing fron night agra news
चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर उमाकांत गुप्ता (60) का मंगलवार की शाम को अपहरण कर लिया गया। वह अपनी कार से हाईवे स्थित अपने विद्या नर्सिंग होम जाने के लिए घर से निकले थे। वह नर्सिंग होम नहीं पहुंचे। रात तकरीबन 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। उनकी अंतिम लोकेशन राजस्थान बार्डर से सटे सैंया थाना क्षेत्र के तेहरा गांव में आई है। बुधवार को उनकी कार धौलपुर में लावारिस हालत में मिल गई। इस पर पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल लिया है।

विज्ञापन

एफ-46, ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉक्टर उमाकांत गुप्ता सर्जन हैं। उनकी पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। दो बेटे अभिषेक और अभिलाष भी चिकित्सक हैं। उनका विद्या नर्सिंग होम घर से 500 मीटर दूर रॉयल कट चौराहे पास है। डॉ. विद्या गुप्ता ने मंगलवार रात थाना एत्माद्दौला पुलिस को डॉ. उमाकांत गुप्ता के लापता होने की जानकारी दी। बताया कि पति शाम तकरीबन 7:15 बजे अपनी नीले रंग की बलीनो कार संख्या यूपी-80 ईजे-7472 से हॉस्पिटल जाने की बोलकर निकले थे। वह नर्सिंग होम नहीं पहुंचे। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटे। इस पर उन्हें फोन मिलाया, लेकिन उनका मोबाइल लगा नहीं। स्विच ऑफ आ रहा है। 

विज्ञापन

डॉक्टर के लापता होने की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पांच टीमों को लगाया। टीम ने डॉक्टर के मोबाइल की अंतिम लोकेशन पता कराई। यह सैंया के तेहरा की आई। इस पर पुलिस को अपहरण का शक हुआ। पुलिस ने सैंया टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, फुटेज में कार नहीं आई। इससे आशंका है कि डॉक्टर की कार दूसरे रास्ते से निकली। बुधवार को टीम राजस्थान बॉर्डर पर पहुंची। धौलपुर पुलिस से संपर्क किया। बुधवार दोपहर को डॉक्टर की कार धौलपुर में लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। पुलिस को अपहरण की आशंका है। इसलिए पांच टीम लगी हैं। पूर्व में गैंग आगरा से लोगों का अपहरण करके धौलपुर के बीहड़ में ले जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का परिवार में दहशत 
वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता के लापता होने से परिवार में दहशत का माहौल है। वह कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। उनके पास फिलहाल किसी का फोन नहीं आया है। वह पुलिस के संपर्क में हैं। पुलिस ने भी डॉक्टर परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही डॉक्टर उमाकांत को ढूंढ लेंगे।  


धौलपुर गैंग पर शक
मंगलवार शाम को वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता कार सहित लापता हुए थे। उनकी लोकेशन सैंया में मिली थी। उनके अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धौलपुर के गैंग पर शक है। पांच टीमों को लगाया गया है। एक टीम बीहड़ में गई है।  - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी

ये भी पढ़ें:
हार के बाद नेताओं पर फोड़ा ठीकरा: मथुरा में भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सावित्री चौधरी ने लगाए विधायक पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed