फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police file FIR against doctor after BJP MLA protest in Agra

Agra: भाजपा विधायक के धरने के बाद डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

Wed, 02 Nov 2022 06:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

मन्यु रेजिडेंसी में फ्लैट से कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। संघ के पदाधिकारी की पत्नी ने तहरीर देकर डॉक्टर पर गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने पर भाजपा विधायक धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
 

विज्ञापन
police file FIR against doctor after BJP MLA protest in Agra
थाना सदर में धरने पर बैठे थे विधायक डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित मन्यु रेजिडेंसी में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के मामले में भाजपा विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश के धरने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसमें गाली गलौज और जान से मारने की धारा लगाई। मंगलवार रात को आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका शांति भंग में चालान किया गया है। डॉक्टर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जमानत मिल सकी।

विज्ञापन


एस-3 मन्यु रेजीडेंसी की रहने वाली नीलम सिंह पत्नी अजय सिकरवार ने 30 अक्तूबर को थाना सदर में तहरीर दी थी। उनके पति अजय सिकरवार संघ के पदाधिकारी हैं। तहरीर में आरोप लगाया कि रेजीडेंसी के रहने वाले प्रमोद व्यास दूसरी मंजिल पर रहते हैं। वह जिला अस्पताल में डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


घटना 29 अक्टूबर की सुबह सात बजे की है। प्रमोद व्यास ने अपने फ्लैट से नीचे कचरा फेंक दिया, जो नीचे जमीन पर आकर बिखर गया। नीलम उस समय टहल रही थी। कचरा उनके ऊपर गिरने से बच गया। उन्होंने कचरा इस तरह फेंकने से मना किया। कहा कि खुले में कचरा क्यों फेक रहे हो। किसी थैली मे डालकर नीचे रखो, जिससे सफाई कर्मचारी इसे ले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर पर लगाया था धमकी और अभद्रता का आरोप 

आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे गाली गलौज की। नीचे आकर धक्का मुक्की करने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर पड़ोस की रहनी वाली कविता आ गईं। अन्य पड़ोसी भी आ गए, जिन्होने उन्हें बचाया। वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

नीलम ने आरोप लगाया कि प्रमोद व्यास इसी तरह कॉलोनी के लोगों से झगड़ते हैं। गाली गलौज करते हैं। कॉलोनी के लोगों ने भी समझाया, लेकिन उनकी हरकत बंद नहीं हुई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर मंगलवार को विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश धरने पर बैठ गए थे। 

मामले में कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया था कि आरोपी को थाने बुलाकर माफी मंगवा कर छोड़ दिया था। पंचायत कराने की बात कही थी। यह भी कहा था कि थाने में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

आश्वासन पर विधायक ने धरना किया था समाप्त

काफी देर धरने के बाद सीओ सदर के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था। इस पर पुलिस ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि प्रमोद व्यास को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर चालान किया गया है। उन्हें बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उन्हें जमानत मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed