फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police did not find clues in the murder of 12-year-old boy in Agra

Agra: 12 साल के बालक की हत्या में नहीं लगा सुराग, खेत से हड्डियां-लोअर बरामद, पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ

Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
सार

फतेहाबाद के  12 वर्षीय बालक की हत्या का मामला,

विज्ञापन
Police did not find clues in the murder of 12-year-old boy in Agra
दूसरे दिन भी खेत से बरामद हुईं हड्डियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद कस्बा के गांव कशियाई में 12 वर्षीय धीरज की हत्या के मामले पुलिस सुराग तलाश रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। मगर, कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी है। उधर, मंगलवार को खेत से हड्डियां बरामद हुईं। बालक का लोअर भी मिल गया। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

 
सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि बालक की हत्या के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजन अभी कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। जमीन की रंजिश की चर्चा है। इस बिंदु को भी देखा जा रहा है। शरीर के जो हिस्से अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

शुक्रवार से लापता था धीरज

किसान गयादीन का पुत्र धीरज शुक्रवार को खेलने के लिए निकला था, तभी से लापता था। सोमवार की शाम उसका सिर, पैर और हाथ की हड्डियां बाजरे के खेत में मिली थीं। परिजनों ने चप्पल और कपड़ों से पहचान की थी। मंगलवार सुबह खेत मालिक बाबू लाल की खड़ी बाजरे की फसल कटवाई गई। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। खेत में पसलियों और दोनों बाजूओं की हड्डियों के साथ साथ कूल्हे की हड्डियां मिली। मृतक का लोअर भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के डीएनए से होगा मिलान

गांव कशियाई से लापता बालक के मिले शरीर के अंगों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि परिजनों ने चप्पल और कपड़ों से शिनाख्त की थी। अब शिनाख्त के लिए वैज्ञानिक तरीका भी अपनाया जाएगा। माता-पिता के डीएनए से मृतक के हड्डियों का मिलान कराया जाएगा। 

परिजनों से मिले सपा नेता, दी सांत्वना

कशियाई गांव में बालक की हत्या की घटना पर मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी आदि पहुंचे। सपा नेताओं ने  पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर धर्मेंद्र यादव, महेश सिसौदिया, सलीम शाह, शैलेश यादव, प्रहलाद गुर्जर, विक्रम यादव, नीरज चक, केशव लोधी, श्याम शर्मा, सुनील नीलम आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed