{"_id":"5fdb0fb08ebc3e3e723033d1","slug":"police-check-vehicles-on-yamuna-express-way-after-information-of-farmers-goes-to-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेसवे से किसानों के दिल्ली जाने की सूचना, पुलिसबल ने की वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेसवे से किसानों के दिल्ली जाने की सूचना, पुलिसबल ने की वाहनों की चेकिंग
Thu, 17 Dec 2020 01:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि बिल को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर आगरा की तरफ से यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर दिल्ली की तरफ कूच करने वाले किसानों के आने की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने यहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की।
बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा जनपद की तरफ से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान यमुना एक्सप्रेसवे से आ रहे हैं। सूचना पर गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी मांट धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में थाना मांट, टोल प्लाजा चौकी सहित पीएसी बल लगाया गया। आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि एडीजी आगरा के निर्देशन पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है जिससे दिल्ली तरफ जा रहे किसानों को रोका जा रहा है।