फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught the transformer oil thieves

दिल्ली एनसीआर तक थी तेल चोरों की मार

Sat, 26 Oct 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
police caught the transformer oil thieves
26एमएनपी-06- ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के आरोपियों से पूछताछ करते एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। आलीपुर खेड़ा सबस्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले चार युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने आसपास के जनपदों सहित दिल्ली एनसीआर में भी तेल चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने सौ लीटर तेल सहित तीन कारें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र में गुरुवार रात आलीपुर खेड़ा बिजली घर से चोरों ने चलते ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया था। जानकारी होने पर चोरों का पीछा किया तो वह तेल छोड़कर भाग निकले। तभी से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि शुक्रवार रात भनऊ रोड पर थाना पुलिस ने तेल चोरों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम देवेंद्र निवासी गांव रसीदपुर जलेसर एटा, राहुल निवासी गांव नानामऊ, अभिषेक निवासी गांव मिढ़ावली कलां कुरावली और कृष्ण बहादुर निवासी गांव नानामऊ बताया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चार तमंचा, आठ कारतूस, चोरी किया गया 100 लीटर तेल, 14 खाली केन, तीन कार बरामद हुईं। एसपी ने बताया कि शातिर दिल्ली एनसीआर तक तेल चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीस रुपये लीटर बेचते थे तेल
एसपी के अनुसार पूछताछ में पकड़े युवकों ने बताया कि वह चोरी किया गया तेल ट्रैक्टर चालकों को तीस रुपये प्रति लीटर में बेचते थे। इससे ट्रैक्टर डीजल की तुलना में बेहतर चलता था और पिकअप आदि बेहतर रहता था। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति के समय ही वह ट्रांसफार्मर का नीचे का बोल्ट खोलकर पाइप की मदद से तेल निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed