फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police banned 17422 people in Agra 25 district Badar due to nikay chunav 2023

निकाय चुनाव में इनसे शांतिभंग का खतरा: आगरा में 17422 लोगों को पुलिस ने किया पाबंद, 25 जिला बदर

Fri, 21 Apr 2023 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 01:27 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में निकाय चुनाव में शांतिभंग की आशंका पर 17422 पाबंद किए गए हैं। वहीं 25 को जिला बदर और 29 गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Police banned 17422 people in Agra 25 district Badar due to nikay chunav 2023
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस शहर से लेकर देहात तक खुराफातियों की सूची बनाकर उन पर कार्रवाई कर रही है। 10 दिन में 17422 को पाबंद किया जा चुका है। 25 को जिला बदर और 29 गैंगस्टर गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


नौ अप्रैल को नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हुई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। चुनाव के नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल शिवराम यादव ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पार्टी बंदी और गुटबाजी करने वालों पर नजर है। थाना स्तर पर रिपोर्ट मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त निर्णय ले रहे हैं। शहर में पाबंद करने की कार्रवाई में हरीपर्वत पहले, न्यू आगरा दूसरे व शाहगंज तीसरे नंबर पर है, जबकि देहात में खेरागढ़ पहले, एत्मादपुर दूसरे व फतेहपुर सीकरी तीसरे पर हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा रहे हैं। 13 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। 300 से अधिक को सीज किया गया है।

ये भी पढ़ें - Agra: मेडिकल स्टोर में बच्चे से लेकर महिला तक का हो रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ ये खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस भेजती है रिपोर्ट

धारा 107/116 के तहत शांति की आशंका पर पाबंद करने की कार्रवाई की जाती है। थाना पुलिस एसीपी को रिपोर्ट भेजती है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को नोटिस भेजा जाता है। व्यक्ति को अदालत में पेश होकर मुचलका भरना पड़ता है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करते हैं तो पुलिस मुचलका राशि की वसूली करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed