फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police attached property of mafia history sheeter in Mathura

Mathura News: हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कुर्क की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति

Wed, 18 May 2022 11:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 11:13 AM IST
सार

मथुरा में माफिया हिस्ट्रीशीटर गजेंद्र जाट पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने मंगलवार को उसकी 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। उसने यह संपत्ति अवैध अंधों से अर्जित की थी। 

विज्ञापन
Police attached property of mafia history sheeter in Mathura
माफिया के मकान पर लगाया कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एसडीएम महावन देवेंद्र पाल सिंह, सीओ महावन रविकांत पाराशर, सादाबाद के नायब तहसीलदार रामगोपाल और थाना बलदेव के एसएचओ नरेंद्र सिंह यादव की टीम ने मंगलवार को गांव भरतिया निवासी माफिया गजेंद्र जाट की संपत्ति कुर्क की। यह संपत्ति महावन के गांव भरतिया, मांट के गांव कोलाहार, हाथरस के सादाबाद तहसील के गांव बिसावर में कुर्क की गई है। इसकी कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


एसएचओ नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि माफिया गजेंद्र जाट के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट और नशीला पदार्थ बेचने के हैं। वह गांजा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर भी है। पिछले दो माह पूर्व डेढ़ किलो गांजे की तस्करी में गजेंद्र जाट को जेल भेजा गया था। फिलहाल वह जेल में हैं। 

विज्ञापन

अवैध धंधों से अर्जित की संपत्ति 

हिस्ट्रीशीटर ने मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध धंधों से और लोगों में भय पैदा करके करोड़ों रुपये संपत्ति अर्जित की है। मंगलवार को गांव भरतिया में 840 वर्गमीटर में स्वीमिंग पुल, 880 वर्गमीटर दो मंजिला सादाबाद के गांव बिसावर में साढ़े चार बीघा की कृषि भूमि, मांट के गांव कोलाहार में चार बीघा कृषि भूमि के अलावा 410 वर्गमीटर का आवासीय प्लॉट और 8 बीघा की कृषि भूमि कुर्क की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed