फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police attached bookie Ankush Mangal property worth Rs three crore in Agra

Agra News: पुलिस ने सट्टेबाज अंकुश मंगल पर की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Thu, 15 Sep 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

सट्टेबाज अंकुश मंगल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। अंकुश को पुलिस ने फरीदाबाद से पकड़ कर जेल भेजा था। फिलहाल जमानत पर रिहा चल रहा है। अब उसकी संपत्ति को कुर्क किया गया है। 

विज्ञापन
Police attached bookie Ankush Mangal property worth Rs three crore in Agra
कार्रवाई के दौरान मौजूद एसपी सिटी व पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अवैध कार्यों से संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को सट्टेबाज अंकुश मंगल उर्फ अंकुश अग्रवाल की संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस ने कमला नगर के ब्रजधाम में सट्टेबाज के चार मकानों को 14ए के तहत कुर्क किया। पुलिस के मुताबिक अंकुश मंगल के मकानों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया। 

विज्ञापन

जगनेर का रहने वाला है अंकुश 

मूल रूप से जगनेर का रहने वाला अंकुश मंगल की कमला नगर के व्रजधाम फेस वन और जनकपुरी कॉलोनी में तीन कोठियां हैं, जबकि एक प्लॉट मलपुरा क्षेत्र में जगनेर रोड पर है। सीओ हरीपर्वत सत्यनारायण ने बताया कि अवैध तरीके से धन का संचय करके कोठी और प्लॉट बनाए गए थे। इनको कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। अंकुश मंगल के चार खाते और सीज किए गए हैं। खातों से रकम पहले ही निकाल दी गई थी। 

विज्ञापन

जमानत पर हुआ है रिहा 

अंकुश मंगल सटोरिया है। वह लॉग इन आईडी लेकर सट्टा करा रहा था। पूर्व में वह गिरफ्तार किया गया था। अब जमानत पर रिहा चल रहा है। उसके साथ साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इनमें से पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो अभी फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार के साथ सीओ हरी पर्वत कमला नगर और न्यू आगरा की फोर्स पीएसी के साथ पहुंचे। ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। लोगों से कहा गया कि कुर्क की गई संपत्ति को ना कोई खरीदेगा ना कोई बेचेगा। अगर, ऐसा कोई करता है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

अब तक इन पर हुई कार्रवाई

1. विष्णु प्रकाश रावत (कहरई, ताजगंज) की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
2. राजेंद्र उर्फरज्जो जैन (पथवारी, छत्ता) की 6.80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
3. अमित मित्तल (पंचवटी कॉलोनी) की 2.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
4. किशन कुमार अग्रवाल (लोहिया नगर, बल्केश्वर) की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
5. चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
6. राकेश कुमार (मूरहरा, एत्मादपुर) की 83.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
7. अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी (काला महल, छत्ता) की 80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
8. सूर्यकांत गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 67.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
9. संजीव कुमार गुप्ता (न्यू आदर्श नगर) की 37.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
10. भाव सिंह (डॉक्टरपुरा, फतेहाबाद) की पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
11. शिवराम (जटपुरा, फतेहाबाद) की 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
12. हेत सिंह (फतेहाबाद) की 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
13. मंटोला में पुलिस प्रशासन की टीम ने सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू  उर्फ शब्बीर की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
14. सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया।
(अप्रैल 2021 से लेकर जून 2022 में अब तक की कार्रवाई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed