Agra: 25 हजार के इनामी तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, वकील से जमानत की बात करके लौट रहे थे; चोरी का माल बरामद
आगरा में 25 हजार के इनामी तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह तीनों बदमाश वकील से जमानत की बात करके लौट रहे थे। इनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक साल पहले जैतपुर, पिनाहट, शमसाबाद थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करके पुलिस ने सात महीने पहले खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। रविवार को जैतपुर पुलिस ने फतेहपुरा तिराहे पर धौलपुर और मुरैना के रहने वाले 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश पकड़े। इनके पास से तमंचे और चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
जैतपुर में पिछले साल जुलाई, अगस्त, नवंबर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 26 दिसंबर को कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। पकड़े गए बदमाश मुरैना के बागचीनी थाने के दौनारी गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी उर्फ गूंगा, मनोज से गहने और 50 हजार रुपये बरामद किया था। इस साल 14 जनवरी को बदमाशों से चोरी का माल खरीदने वाले सुनार धौलपुर के बाड़ी में राधाबल्लभ को सामान समेत गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ेंः- उफान पर गंगा: नहीं थमी पानी की रफ्तार तो मुश्किल में होगा जीवन, पहले अतिवृष्टि...अब बाढ़ से फसलें बर्बाद
डीसीपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि वारदात में शामिल धौलपुर के बसई डांग के भगतपुरा के उग्र उर्फ उग्रसेन, मुरहन का पुरा के सीताराम, मुरैना देवगढ़ के कोलावली के उद्दे उर्फ ऊदे पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को जमानत के लिए वकील से मिलकर कचौराघाट की ओर से लौट रहे थे। जैतपुर पुलिस ने फतेहपुरा तिराहे पर इन्हें पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा, सोने की बाली, अंगूठी, चांदी की पाजेब, सिक्के, लॉकेट, 1390 रुपये बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख
इन घटनाओं को दिया था अंजाम
जैतपुर क्षेत्र में एक अगस्त को गढ़ी प्रतापपुरा के ब्रजराज, पड़ोसी दिनेश सिंह, 20 अगस्त को रैपुरा दीक्षित गांव के रमन दीक्षित, सात नवंबर को नई बस्ती अमाही के पातीराम, 28 जुलाई को धायपुरा के दामोदर के यहां से चोरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों ने पिनाहट, शमसाबाद की चोरी की वारदात कबूली हैं।