फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested five suspects accused of religion changed

आगराः धर्म परिवर्तन कराने के संदेह पर 4 नन और 1 फादर हिरासत में, जमकर हुआ हंगामा

Thu, 08 Mar 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगारा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगारा Updated Thu, 08 Mar 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
police arrested five suspects accused of religion changed
हिरासत में नन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आवास विकास कॉलोनी में धर्म परिवर्तन के संदेह पर एक पुलिस ने एक फादर और चार नन (‌सिस्टर) को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें सेक्टर चार पुलिस चौकी पर लाई है। जहां उसने पूछताछ चल रही है। वहीं धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। 

गुरुवार को आरएसएस और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि सेक्टर चार कॉलोनी में कुछ लोग धर्म परिवर्तन के इरादे से पहुंचे हैं। वहां महिला दिवस के नाम धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। 

आरोप है कि वहां मौजूद चार नन और एक फादर ने लोगों को जलपान की व्यवस्‍था कराया। इसकी आड़ में लोगों को अपने धर्म के बारे में बता रहे थे। 

इस पूरे मामले की जानकारी आरएसएस के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद वहां कुछ भाजपाइयों को भी इसकी जानकारी हो गई। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। 

सूचना पाकर सेक्‍टर चार पुलिस चौकी फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। वहां हंगामा होता देखकर पुलिस ने चार नन और फादर को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed